Ankit Raj

Add To collaction

दर्शन दिखाओ माँ

दर्शन दिखाओ मां

स्वागत में सब खड़े है
अब तू दर्शन दिखाओ मां
नवरात्री के पावन पर्व पर
अब चमत्कार दिखाओ मां

आस्था और विश्वास से
पंडाल सजा है गांवे मां
खड़े है आरती थाल लेकर
नवरुपों में आओ मां

हाथ खड़ग ढाल लेकर
अब तू चली आओ मां
सिह पर सवार हो कर
तू यहां पधारो मां

भक्तों के पुकार सुन कर
तू तो चली आओ मां
मां तू ही दुर्गा, तू ही काली
अब तो दया बर्षाओ मां

आदिशक्ति, ब्रह्मचारणी
तू इस नवरात्र आओ मां
स्वागत में कब से खड़ा
अब तू दर्शन दिखाओ मां

                         ️अंकित-राज

   21
25 Comments

Atul Kumar

17-Oct-2021 07:45 AM

Wahh

Reply

Ankit Raj

16-Oct-2021 05:55 PM

शुक्रिया

Reply

Seema Priyadarshini sahay

16-Oct-2021 05:27 PM

बहुत खूबसूरत

Reply